कांग्रेस और भाजपा ने जनता से छिनने का काम किया, आमजन पार्टी लौटाएगी - काजल किन्नर
mhr news network election news kota
कोटा-बूंदी लोक सभा सीट से भारतीय आमजन पार्टी (बाप) की प्रत्याशी काजल किन्नर ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कार्यकर्ता और आमजन ने काजल का फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पहले काजल ने नयापुरा में एक आमसभा को भी सम्बोधित किया। राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया। काजल ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। भाजपा-कांग्रेस से जनता त्रस्त हैं। बेलगाम अपराध हो रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाएं जाते हैं। तानाशाही का रवैया चल रहा है। कांग्रेस और भाजपा ने आमजन का अधिकार छिनने का काम किया है मैं उन्हें वापस लौटाऊंगी। योजनाओं के नाम पर जनता से छलावा हुआ है। अब बर्दास्त नही होगा। कोटा-बूंदी की जनता का आभार जताते हुए काजल ने कहा कि, आमजन ने बेटी और बहन और साथी के रूप में जो स्नेह दिया, वही मेरी ताकत है। कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। मैं सदैव ऋणि रहूंगी। मुझपर जन-जन का जो भरोसा है उसे कायम रखने के लिए काम करते रहेंगे। भारतीय आमजन पार्टी नागरिकों के हक अधिकारों के प्रति संवेदनशील है। भाजपा वाले आम जन को कांग्रेस का बताकर अपमान करते हैं तो कांग्रेस वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को बीजेपी का गुप्तचर बताकर उनका उपहास उड़ाते हैं ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता भी नाराज हैं और लगातार सभी मुझे समर्थन देने के लिए तैयार हैं। सभी कार्यकर्ता और आमजन मेरे पक्ष में वोटिंग करने को उत्सुक नजर आ रहा है। जन समर्थन मिल रहा है। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। -किन्नर हूं पर प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलूंगी : काजल ने नामांकन के बाद मीडिया रुबरु होते कहा कि वे महिला और बाल विकास कार्यक्रम शिक्षा, चिकित्सा और पोषाहार प्रकल्प पर पहले से ही सामाजिक संस्थाओं के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण व शहरी विकास की योजनाएं से भी जुड़ी हुई हैं। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं। काजल ने बताया संसदीय क्षेत्र की जनता सहयोग करेंगी तो वह सामाजिक स्तर पर सभी अभाव अभियोग का निराकरण करेंगी। काजल ने कहां बड़े नेता मंत्री किसी का भला नहीं करते यह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां पका रहे हैं। मैं किन्नर समुदाय का भी विश्वास बनाएं रखूंगी उनके आत्मसम्मान की रक्षा करूंगी और आमजन में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग और बच्चों की मदद और सामाजिक आर्थिक सहयोग तक उसके साथ खड़ी हुई हूं। जनता का अहित नहीं होने दूंगी। मुझे तक पहुंचने वाली आम जनता की किसी भी पीड़ा, शिकायत का मौके पर निवारण होगा। संसदीय क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक मेरा परिवार है। अवसर आने पर परिजनों के लिए मैं गर्दन भी कटा सकती हूं। जनता ने मुझे प्यार विश्वास भरोसा दिया है। आशीर्वाद के साथ इस चुनाव को जीतना है। सड़क से सदन की आवाज़ बनूंगी। महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए में हर संभव प्रयास करूंगी। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रहेगा। कोटा और बूंदी का चहुंमुखी विकास होगा।