कोटा दशहरा में इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरूणिता बिखेरेंगे मखमली आवाज का जादू
Kota Mela Dussehra Program 2024 Singer Pawandeep Rajan & Arunita
कोटा, 15 अक्टूबर। 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2024 के अंतर्गत बुधवार को रात्रि 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरूणिता देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। इससे पहले शाम 7 बजे मलखम्भ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पवनदीप राजन इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता हैं। वहीं अरूणिता कांजीलाल इस शो में उपविजेता रह चुकी हैं। दोनों के कई वीडियो एल्बम जारी हुए हैं। दोनों साथ विदेशों में भी बड़ी संख्या में शो कर चुके हैं। पवनदीप राजन 2015 में द वॉयस ऑफ इंडिया रियलिटी शो के भी विनर रहे हैं। वहीं यूथ एंबेसडर ऑफ उत्तराखंड भी बनाए गए हैं। वह 13 देश तथा 14 राज्यों में 1200 से अधिक शो कर चुके हैं। इसके अलावा अरूणिता कांजीलाल सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 रियलिटी शो की कैप्टन रही हैं। वे जी बांग्ला पर प्रसारित सारेगामापा लिटिल चैंप की विजेता रही और जी टीवी पर प्रसारित सारेगामापा लिटिल चैंप में थर्ड पोजिशन पर रही। अरूणिता लंदन में वैंबले एसएसई एरनेक शो में सबसे उम्र में परफॉर्म करने वाली पहली महिला बनी। उन्हें इंडियन आइडल में गोल्डन टिकट और गोल्डन माइक दिया गया था। अरूणिता का सत्यम शिवम सुंदरम गीत 63 मिलियन बार देखा जा चुका है।