Kota Dussehra Mela : श्रीअन्न प्रदर्शनी में मोटा अनाज सभी को भा रहा, स्वाद और सेहत के साथ ऑफर भी शामिल
Food exhibition to include everyone, offers along with taste and health
राजस्थान कोटा से संचालित इशिका एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक अशोक जैन ने बताया कि भोजन में मोटा अनाज के रूप में मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी को और अन्य अनाज को शामिल करेंगे तो बीमारियों से दूर रहेगें। दुनियाभर में मोटे अनाज के फायदों को लेकर शीर्ष मंचों से चर्चा हो रही है। मोटे अनाज को मिलेट्स या श्रीअन्न के नाम से भी जाना जा जा रहा है। इशिमा जैन ने बताया कि मोटे अनाजों में उपस्थित फाइबर की मात्रा मनुष्य के पाचन तंत्र को दुरस्त रखती है। इनमें आयरन और कैल्सियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। जिन लोगों को दूध अपच की शिकायत रहती है, उन लोगों के लिए मोटे अनाज कैल्सियम पूर्ति में सहायक हो सकते हैं। जिनको ग्लूटन एलर्जी होती है, उन्हें डॉक्टर द्वारा मोटे अनाज के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही जो लोग बीमार रहते हैं, वह भी मोटे अनाज से बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं। मोदी सरकार की लाभान्वित योजनाओं से देश भर के लोग अछूते नहीं, देश की हर थाली में मोटा अनाज हो और ज्वार बाजरा रागी पौराणिक पोषक तत्वों का स्वस्थ भारत बने या संकल्प देखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्पनाओं को साकार करता कोटा में आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला मिलेट्स की एक प्रदर्शनी को लेकर सबकी पसंद बना हुआ है।
प्रदर्शनी में मोटा अनाज के व्यंजनों का स्वाद भी चखाया जा रहा है साथ ही उनके गुणकारी लाभ भी बताएं जा रहे हैं और मोटा अनाज से बचाव वाली बीमारियों में लाभ और उनके निवारण भी विशेषज्ञ द्वारा प्रदर्शनी में बताएं जा रहे हैं। प्रदर्शनी को जिला प्रशासन सहित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं कैबिनेट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की भी शरण मिली है। मेला समिति द्वारा भी समय-समय पर प्रदर्शनी को सहयोग किया गया है। प्रदर्शनी संचालक अशोक जैन ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित मेले में तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं अच्छी है यहां आने वाले आगंतुक बड़ी संख्या में मिलेट्स और मोदी से जुड़ी इस स्वास्थ्यवर्धक योजना का भरपूर लाभ ले रहे हैं दीपावली और नव वर्ष का पर्व भी हमारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है ऐसे में हमारे संस्थान इशिका एग्रो कोटा द्वारा प्रदर्शनी में उत्पादकों की खरीद पर ऑफर भी दिया जा रहा है रियायती दरों का लाभ मिल रहा है ऐसे में समस्त प्रदेश के लोग इस मेले में पहुंच रहे हैं बाहर से भी पर्यटक आ रहे हैं और मोटा अनाज की बड़ी तादाद में दलिया आटा , रागी लड्डू खरीद करके ले जा रहे हैं यहां इस प्रदर्शनी में लोग अपना सुझाव भी सकारात्मक दे रहे हैं। रोजाना शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोगों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है कार्यक्रम में जिला कलेक्टर की उपस्थिति का इंतजार भी हो रहा है इशिका एग्रो फूड द्वारा मेला दशहरा में अत्यधिक व्यवस्थाओं से लेस इस प्रदर्शनी को प्रथम स्थान मिले मेला समिति प्रयास कर रही रही है।