कोटा भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हुए
Former Kota BJP MLA Prahlad Gunjal joins Congress
कोटा/जयपुर@MHR। भाजपा नेता और कोटा उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। भाजपा की सदस्यता छोड़कर उन्होंने कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर ली है। जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए भाजपा में प्रहलाद गुंजल की सदस्यता का स्वागत किया और पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। कांग्रेस प्रहलाद गुंजल को कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी घोषित करने का मानस बन चुकी है। संभवत आगामी कांग्रेस उम्मीदवार सूची में गुंजल का नाम जारी होगा। इस दौरान महिला कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, देहात अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू समेत बड़ी संख्या में गुंजल समर्थक कार्यकर्ता रहे मौजूद।