अशोक माहेश्वरी: वो नाम जो व्यापार में विश्वास, राजनीति में जनभावना और समाज सेवा में आदर्श बना
Special Story MHR DIGITAL by Ashok Maheshwari Kota

रवि सामरिया 'स्वतंत्र पत्रकार' कोटा, राजस्थान।
जब भी हाड़ौती क्षेत्र के व्यापारिक नेतृत्व, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक आयोजनों की बात होती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है अशोक माहेश्वरी। वे न केवल कोटा के वरिष्ठ समाजसेवी और व्यापार महासंघ के सम्मानित पदाधिकारी हैं, बल्कि होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (कोटा डिवीजन) के अध्यक्ष होने के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अत्यंत करीबी सहयोगियों में भी गिने जाते हैं। कोटा व्यापार जगत में माहेश्वरी जी की एक मजबूत पकड़ है। व्यापार महासंघ में उनकी नीति-निर्माण और संवाद क्षमता स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सक्रियता और व्यापारिक मेलों, संगोष्ठियों व नेटवर्किंग कार्यक्रमों की सुदृढ़ योजना उन्हें विशिष्ट बनाती है।
- सामाजिक संकल्प और सेवा कार्य :
बाल विवाह मुक्त भारत, बाल श्रम उन्मूलन, शुद्ध पर्यावरण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण ये सभी विषय उनके सामाजिक अभियानों में प्राथमिकता रहे हैं। वे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध निडर होकर जनजागरण अभियान चलाते आए हैं। कोरोना महामारी के समय माहेश्वरी ने विशाल सेवा शिविर लगाए मास्क, सैनिटाइज़र, राशन, और दवाइयों का वितरण कराया, जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था की उनके कार्यों को कोटा के लोगों ने "कोरोना काल के नायक" की उपाधि दी। वे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और समाधान का मजबूत पुल बनाते हैं। इसकी वजह से कोटा में कई योजनाओं और आयोजनों को समय पर सफल स्वरूप मिल सका।
- कोटा महोत्सव एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक योगदान :
कोटा महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अशोक माहेश्वरी जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों को मंच देने, हाड़ौती राजस्थान की परंपराओं को जीवंत करने और पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए शानदार समन्वय किया। आज भी कोटा महोत्सव को हाड़ौती के सांस्कृतिक गौरव के रूप में देखा जाता है।
- हाड़ौती ट्रेवल मार्ट, पर्यटन को नया जीवन :
हाल ही में घोषित हाड़ौती ट्रेवल मार्ट को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के पीछे अशोक माहेश्वरी की दूरदृष्टि और लगातार प्रयासों का बड़ा योगदान रहा है। यह आयोजन हाड़ौती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
- होटल उद्योग और अतिथि सत्कार में नेतृत्व :
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष के रूप में माहेश्वरी जी ने होटल उद्योग में, क्लीन हॉस्पिटैलिटी ड्राइव, पर्यटन-अनुकूल नीति परिवर्तन और स्थानीय रोजगार सृजन जैसे विषयों को गंभीरता से आगे बढ़ाया। अशोक माहेश्वरी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्थान हैं जिनमें व्यापारिक सूझबूझ, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सेवा और राजनीतिक संवाद सभी गुण विद्यमान हैं।उनकी यात्रा आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देती है कि संघर्ष और सेवा, जब एक साथ चलते हैं, तो एक शख्सियत जन्म लेती है जो हाड़ौती की पहचान बन जाती है।
What's Your Reaction?






