लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति अनोखी श्रद्धा, हाथ पर बनवाया टैटू सोशल मीडिया पर वायरल कोटा के मंयक शेटी

Mayank Shetty Tattoo Lok Sabha Speaker Om Birla News by all India media house Association MHR DIGITAL

Feb 27, 2026 - 15:02
Feb 27, 2026 - 15:30
 1  35
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति अनोखी श्रद्धा, हाथ पर बनवाया टैटू सोशल मीडिया पर वायरल कोटा के मंयक शेटी

कोटा। मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी। 

राजस्थान की राजनीति में समर्पण और सम्मान की एक अलग मिसाल सामने आई है। कोटा के युवा भाजपा नेता एवं राजस्थान भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी मयंक शेटी ने लोकसभा अध्यक्ष Om Birla के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपने हाथ पर उनका टैटू बनवाया है। मयंक शेट्टी ने फेसबुक पर टैटू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा “दिल में तो सदैव थे, अब हाथ में भी छप गए… ओम बिरला जी मेरे गुरु, मेरे आदर्श। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे सम्मान, विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक बताया। 

जानकारी के अनुसार मयंक शेटी भाजपा संगठन में राजस्थान स्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही वे गोवा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बागा बीच पर अपना रेस्टोरेंट भी संचालित कर रहे हैं, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूज़र्स “आपकी मोहब्बत को सलाम”, “ओम जिंदाबाद”, “ऐसा सम्मान दुर्लभ है” जैसे कमेंट कर रहे हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी यह अनोखा सम्मान चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसेवा, सरल स्वभाव और विकास कार्यों के कारण ओम बिरला युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं, जिसका उदाहरण मयंक शेट्टी का यह टैटू बन गया है। यह खबर अब कोटा से निकलकर पूरे राजस्थान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates