पी. टी. ई. टी. 2026 : दो वर्षीय बी.एड. कर शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च तक कर सकते है आवेदन
Vomu News Kota by MHR NEWS Network Rajasthan
रिपोर्ट न्यूज़ एजेंसी मीडिया हाउस राजस्थान कोटा।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी. टी. ई. टी.- 2026 परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। समन्वयक प्रो.क्षमता चौधरी ने बताया कि पी. टी. ई. टी.-2026 में 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है। विगत 2 वर्षो से वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा राज्य सरकार के मार्गदर्शन में पी. टी. ई. टी. परीक्षा का सफल आयोजन करवाया जा रहा है। तय समय में परीक्षा करवाना एवं परीक्षा उपरांत समय से परीक्षा परिणाम जारी करवाना विश्वविद्यालय की उपलब्धि रही है। जिससे बी.एड. पाठ्यक्रम में कक्षायें समय से प्रारंभ हुई है।
- 14 जून है परीक्षा की संभावित तिथि :
सह समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट की संभावित तिथि 14 जून है। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2026.in पर दिए गए दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लेवें | वर्तमान में स्नातक अध्ययनरत अभ्यार्थी भी पी. टी. ई. टी. में आवेदन के पात्र हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से पूर्व वांछित योग्यता अर्जित करना आनिवार्य होगा। आरक्षण का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी भी जनरल कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
- स्कूली शिक्षक बनने के लिए जरूरी है बी. एड. :
परीक्षा आयोजन समिति सदस्य डॉ. संदीप हुड्डा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बी. एड. अनिवार्य योग्यता हैं। 2 वर्षीय बी. एड. करने के उपरांत CTET/REET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर सकेंड ग्रेड या टीजीटी अध्यापक बनने की योग्यता अर्जित होती हैं| इसके अतिरिक्त थर्ड ग्रेड, वर्ग द्वितीय के लिए भी बी.एड जरूरी हैं। स्नातकोत्तर क्वालिफिकेशन रखने वाले अभ्यर्थी बी.एड कर सरकारी विद्यालयों में फर्स्ट ग्रेड शिक्षक या पीजीटी बनने के पात्र हो जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
