कोटा के ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल शिवपुरा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Kota News

Jan 26, 2026 - 15:10
Jan 27, 2026 - 06:44
 0  81
कोटा के ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल शिवपुरा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
कोटा के ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल शिवपुरा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़ रिपोर्ट मीडिया हाउस/कोटा, 26 जनवरी 2026। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्राइट-वे पब्लिक स्कूल शिवपुरा का वार्षिक उत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा और कोटा सरस डेयरी के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन कौशल किशोर शर्मा ने की इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारितोषिक का वितरण भी किया गया और प्रतिभाओं का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। वार्षिक उत्सव में स्कूल के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी और देश भक्ति गीतों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटय मंचन का प्रस्तुतीकरण दिया जिसके माध्यम से शराब मुक्ति का संदेश दिया गया। स्कूल प्रबंधन और समस्त स्टाफ सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates