अजमेर में राजस्थान धोबी महासभा की साधारण सभा सम्पन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
General meeting of Rajasthan Dhobi Mahasabha concluded in Ajmer, new office bearers appointed news by Ravi Samariya MHR NEWS Network 🛜
न्यूज़ रिपोर्ट। मीडिया हाउस राजस्थान। 12 अप्रैल 2026। अजमेर।
राजस्थान धोबी महासभा संस्थान की साधारण सभा का आयोजन रविवार को जैकब फास्ट फूड, रामगंज अजमेर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमेश चंद वर्मा (रिटायर्ड डीन) ने की। सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभा में कैलाश चन्द्र डागर (संरक्षक), भागचंद मांवर, रमेश चंद निमेडिया (अध्यक्ष), सूरजमल दाहवा (महामंत्री), तुलसी भाटी (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), महावीर पायक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पूर्व अध्यक्ष बंटी धोलीवाल, गोपाल रोपा, सत्यनारायण सोलंकी (विधि प्रकोष्ठ), महेश चौहान (कोषाध्यक्ष), रामस्वरूप पंकज बांरा, रामलाल सांखला, बाबूलाल दौहडिया, चांदमल सोलंकी, सोहनलाल दसलाणिया, सम्पत खिन्नीवाल, जगदीश वर्मा, बलराम पार्षद, टीकमचंद सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में रामस्वरूप पंकज बांरा को संभागीय अध्यक्ष तथा सत्यनारायण सोलंकी को विधि सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया।
संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरकर जमा कराने पर ही कोर कमेटी द्वारा सदस्यता को मान्यता दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि किसी भी जिले या समाज की समस्या यदि लिखित रूप में महासभा अध्यक्ष के नाम प्रस्तुत की जाती है, तो उसके समाधान के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी, आवश्यकता पड़ने पर सरकार स्तर तक भी पहल की जाएगी। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे।
युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, खेलकूद प्रकोष्ठ सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां सभी पदाधिकारियों की सलाह से की जाएंगी तथा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। सदस्यों की संख्या उनके सामाजिक योगदान एवं अनुभव के आधार पर बढ़ाई जाएगी। बैठकों को त्रैमासिक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके स्थान की घोषणा आगामी बैठक में ही की जाएगी। अगली बैठक भीलवाड़ा में आयोजित की जाएगी। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
