कोटा में माधवी मंच ने मनाया भव्य फाग उत्सव, बरसाने की लठमार होली खेली

MHR News Special Holi additional Kota

Feb 27, 2026 - 15:42
 0  4
कोटा में माधवी मंच ने मनाया भव्य फाग उत्सव, बरसाने की लठमार होली खेली
कोटा में माधवी मंच ने मनाया भव्य फाग उत्सव, बरसाने की लठमार होली खेली

कोटा, 27 फरवरी। मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी

अग्रवाल सेवा संस्था झालावाड़ रोड के माधवी मंच द्वारा बरसाने की सुप्रसिद्ध लठमार होली के अवसर पर एक भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में परंपरा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। मंच की मुख्य संयोजिका शीलू जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी महिला सदस्य नंदगांव के ग्वालों और बरसाने की गोपियों के पारंपरिक वेश में नजर आईं। सदस्यों ने फाग गीतों की मधुर धुनों पर झूमते हुए फूलों की होली खेली और लठमार होली की प्राचीन परंपरा को जीवंत कर पूरे वातावरण को आनंदमयी बना दिया।

उत्सव के आकर्षणों की जानकारी देते हुए उपमुख्य संयोजिका अंशु मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सुनीता गोयल (जोली) एवं सोनल गोयल ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर शानदार मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त, सामूहिक नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षक बना दिया।

आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया। भक्ति के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम संयोजिका संगीता गर्ग ने भावपूर्ण फाग गीतों की प्रस्तुति दी। जिससे कार्यक्रम स्थल पर मथुरा-वृंदावन की गलियों जैसा माहौल निर्मित हो गया। इस सफल आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था का उत्तरदायित्व संयोजिका सोनल गुप्ता, अंजना अग्रवाल एवं आशा अग्रवाल ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से बखूबी निभाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates