कोटा में ‘मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन’ विषय पर भव्य आयोजन 19 अप्रैल को आयोजित
A grand event will be organised in Kota on April 19 on the topic of 'World transformation through spiritual awakening by media' News by MHR DIGITAL News Network India
न्यूज़ रिपोर्ट/रविशंकर/मीडिया हाउस राजस्थान। कोटा। 10 अप्रैल।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 19 अप्रैल 2026, रविवार को कोटा में एक विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” रखा गया है, जिसमें मीडिया की सकारात्मक भूमिका और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार पर विशेष चर्चा होगी।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों का सम्मान समारोह, ब्रह्मभोजन तथा आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माउंट आबू से ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभारी बी.के. कोमल बहन जी अपने विचार रखेंगी, वहीं विशेष वक्ता के रूप में इंदौर से अनिता दीदी जी उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में आशीर्वचन देने के लिए कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी भी शामिल होंगी। आयोजन स्थल शक्ति सरोवर, कमला उद्यान, लैंडमार्क सिटी, कुन्हाड़ी स्थित ब्रह्माकुमारी परिसर रहेगा, जहां दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जागरूकता और मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर एक नई दिशा देने का प्रयास है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
