बालिका छात्रावास भूमि आवंटन को लेकर वशिष्ठ धोबी महासभा का ज्ञापन, आयुक्त ने शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासन
News Kota Dhobi Samaj By Media House Rajasthan (Ravi Samariya)
रिपोर्ट मीडिया हाउस राजस्थान। कोटा | 22 जनवरी 2026।
वशिष्ठ धोबी महासभा समिति, कोटा द्वारा बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की फाइल पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) की आयुक्त महोदया को ज्ञापन सौंपा गया। महासभा समिति ने छात्राओं की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखते हुए बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
इस पर आयुक्त महोदया ने समिति को आश्वासन दिया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर वशिष्ठ धोबी महासभा समिति के अध्यक्ष श्री बालचंद रजवानिया, पूर्व अध्यक्ष श्री नारायण द्वाला, पूर्व अध्यक्ष श्री सूरजमल दाहवा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुंदरलाल खुवाल, श्री प्रकाश चंद पवन, पूर्व जिला कलेक्टर श्री राधेश्याम वशिष्ठ, पूर्व कोषाध्यक्ष श्री संजय सिंह (अधीक्षण अभियंता सीएडी) सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। महासभा अध्यक्ष श्री बालचंद रजवानिया ने कहा कि बालिका छात्रावास से समाज की बेटियों को सुरक्षित आवास एवं शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे समाज में शिक्षा और जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
