कोटा भीतरिया कुंड में 8 से 15 फरवरी तक धार्मिक अनुष्ठान, निशुल्क सर्वजातीय कन्या विवाह एवं रुद्र महायज्ञ और विशाल आम भंडारा

Mahashivratri Mahotsav Kota 2026 News by MHR News Media House Rajasthan

Feb 6, 2026 - 16:16
Feb 6, 2026 - 16:58
 0  1
कोटा भीतरिया कुंड में 8 से 15 फरवरी तक धार्मिक अनुष्ठान, निशुल्क सर्वजातीय कन्या विवाह एवं रुद्र महायज्ञ और विशाल आम भंडारा

न्यूज़ रिपोर्ट मीडिया हाउस राजस्थान। 06/02/2026।

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर श्री पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति शिवपुरा, भीतरिया कुंड कोटा राजस्थान द्वारा इस वर्ष भी भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह मुख्य आकर्षण रहेगा समिति द्वारा 8 फरवरी से 15 फरवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान कालसर्प दोष निवारण यज्ञ पितृ दोष शांति यज्ञ भजन संध्या तथा विशाल भंडारे का आयोजन शामिल है।

आयोजन का समापन 15 फरवरी को गोदूलि बेला में भीतरिया कुंड क्षेत्र में कुल 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह के साथ होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह पूर्ण वैदिक विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा तथा विवाह के पश्चात नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर आशीर्वाद दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 8 फरवरी को ध्वजारोहण गणेश पूजन देव स्थापना और अखंड धुन के साथ होगी पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन और अनुष्ठान चलते रहेंगे 15 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे दूल्हों की बारात शिवपुरा क्षेत्र से भीतरिया कुंड के लिए रवाना होगी दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर पहुंचेंगे और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जाएगा इसके बाद विवाह संस्कार संपन्न होंगे आयोजन स्थल पर भजन संध्या और आम भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति ने स्पष्ट किया है कि विवाह हेतु पंजीकरण के लिए कन्या का जन्म प्रमाण पत्र तथा माता पिता की सहमति अनिवार्य है जिन कन्याओं के माता पिता नहीं हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी समिति समाज के जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग देने की भावना से यह आयोजन कर रही है। आयोजन के संरक्षक नंदलाल शर्मा तथा संयोजक रविन्द्र सिंह हाड़ा हैं समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जितु बना पार्षद वार्ड नंबर 5 के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं महामंत्री श्याम सोनी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ गौतम और उपाध्यक्ष प्रदीप कसाना लाला भैया पार्षद वार्ड नंबर 4 व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।महासचिव अभिषेक, मंत्री कपिल भारती, संगठन मंत्री मनोज पारिक, विधि सलाहकार चन्द्रमोहन कुशवाह एडवोकेट, प्रचार मंत्री विष्णु गोचर, मीडिया प्रभारी नितिन शर्मा और संजय दत्ता सहित समिति के अनेक कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

समिति उपाध्यक्ष प्रदीप कसाना ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग प्रदान करें आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई सामाजिक व धार्मिक व्यक्तित्वों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है महाशिवरात्रि महोत्सव का यह आयोजन सामाजिक समरसता सेवा भावना और धार्मिक एकता का संदेश देगा तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग कर अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करने में भागीदारी निभाएं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates