कोटा में बालाजी की आस्था का बड़ा चमत्कार: राम दरबार के प्रांगण में जड़ के बीच से प्रकट हुई प्राचीन प्रतिमा
News By MHR NEWS Media House Rajasthan
कोटा शहर के किशोरपुरा क्षेत्र में स्थित बड़े राम द्वारा प्रांगण में बड़ के प्राचीन पेड़ कि जड़ से प्रकट हुई हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा अब केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जन आस्था का सशक्त प्रतीक बन चुकी है। प्रतिमा के चारों ओर सजी पुष्प मालाएं, नारियल, प्रसाद और दीप-धूप की सुगंध इस स्थान को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है। यहां स्थापित अस्थायी मंडप, भगवा ध्वज और रामधुन के बीच श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही इस बात का प्रमाण है कि यह स्थल लोगों के विश्वास का केंद्र बन गया है। स्थानीय पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ प्रतिदिन दर्शन का क्रम चल रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रतिमा के दर्शन मात्र से मन को शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। कई भक्तों ने यहां मनोकामना पूर्ण होने और संकटों से मुक्ति के अनुभव साझा किए हैं, जिससे इस स्थल की आस्था और भी प्रगाढ़ हुई है। पेड़ की जड़ों के बीच से प्रकट यह प्रतिमा प्रकृति और ईश्वर के अद्भुत समन्वय का संदेश देती है, जहां आस्था स्वयं अपना मार्ग बना लेती है। बड़े राम दरबार में यह चमत्कारी प्राकट्य कोटा ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और सनातन संस्कृति, विश्वास और भक्ति की परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रतिमा को पांच सौ साल से अधिक पुरानी है। यह मानव मुखी रुप में है। कोटा संभाग सहित आसपास के जिलों से भी दर्शनार्थी यहां पहुंच रहें हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
