वशिष्ठ धोबी महासभा समिति कोटा ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
Kota Dhobi Samaj News By Media House Rajasthan
न्यूज़ रिपोर्ट मीडिया हाउस कोटा। 27 जनवरी 2026।
कोटा। वशिष्ठ धोबी महासभा समिति कोटा द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह संत गाडगे छात्रावास, महावीर नगर विस्तार योजना, कोटा में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्याम दोहड़िया, अध्यक्ष हाड़ौती संभाग एवं जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि ताराचंद नैनवाया नयापुरा ने ध्वज फहराया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बालचंद रजवानिया, पूर्व अध्यक्ष सूरजमल दाहवा, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल खुवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष राधेश्याम वशिष्ठ, नवयुवक मंडल अध्यक्ष संदीप रजवानिया, योगेश चौहान, राजकुमार, महावीर पंकज (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर), रामचंद्र अध्यापक, पूर्व पार्षद रघुवीर वर्मा, एएसआई राधेश्याम सांखला, हुकम महावर, हुकम चौहान, तरुण कुमार सिंगोरिया, राकेश खरनीवाल, रवि वर्मा, तेजकरण दोहड़िया सहित समाज के गणमान्य नागरिक और छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
