कोटा की तमन्ना शर्मा बनीं इंडियाज़ टॉप मॉडल विनर, जयपुर में आयोजित फैशन शो में जीता खिताब
News By MHR NEWS Media House Rajasthan News Network
रिपोर्ट मीडिया हाउस राजस्थान/15 जनवरी 2025।
कोटा की प्रतिभाशाली प्रतिभागी तमन्ना शर्मा ने मिस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह भव्य फैशन शो अग्रवाल प्रोडक्शन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मिस्टर, मिस और मिसेज तीनों कैटेगरी में अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन 10 जनवरी को जयपुर के जैवेल रिजॉर्ट में संपन्न हुआ, जहां देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रैंप प्रेजेंस से दर्शकों और जजों को प्रभावित किया।
मिस कैटेगरी में तमन्ना शर्मा ने निर्णायकों के सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम में फैशन, स्टाइल और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन आकाश मित्तल ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, जजों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
