KOTA : संत गाडगे महाराज सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू, धोबी समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया सम्मान

Loksabha Speaker Meeting Dhobi Samaj Kota Sant Gadge Samudayik Bhawan Kishorpura Kota news by MHR News Media House Rajasthan

Jan 22, 2026 - 20:16
 0  13
KOTA : संत गाडगे महाराज सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू, धोबी समाज ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का किया सम्मान

रिपोर्ट एजेंसी मीडिया हाउस राजस्थान।कोटा, 22 जनवरी 2026। 

वशिष्ट धोबी महासभा समिति कोटा द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुशंसा पर कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा किशोरपुरा स्थित धोबी घाट पर संत गाडगे महाराज सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें माला, साफा, दुपट्टा एवं धन्यवाद पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग 1 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे धोबी समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों को स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी। 

इस अवसर पर वशिष्ट धोबी महासभा समिति के अध्यक्ष बालचंद रजवानिया, पूर्व अध्यक्ष नारायण द्वाला, सूरजमल दाहवा, सुंदरलाल खुवाल, हाड़ोती संभाग अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री श्याम दोहड़िया, प्रकाशचंद पवन, राधेश्याम वशिष्ठ, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय सिंह, रवि लौटिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संत गाडगे महाराज सामुदायिक भवन धोबी समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज को स्थायी विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates