कोटा में क्रिकेट का महाकुंभ, लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल मुकाबले तय एक रन से जीत और रोमांचक चेज़, KPL में दर्शकों का उत्साह चरम पर

KPL 2026 Reaches Semi-Final Stage Following Nail-Biting Encounters news by MHR News Agency

Feb 27, 2026 - 15:24
 1  8
कोटा में क्रिकेट का महाकुंभ, लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल मुकाबले तय एक रन से जीत और रोमांचक चेज़, KPL में दर्शकों का उत्साह चरम पर
कोटा में क्रिकेट का महाकुंभ, लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल मुकाबले तय एक रन से जीत और रोमांचक चेज़, KPL में दर्शकों का उत्साह चरम पर

कोटा, 27 फरवरी। मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी। 

कोटा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा प्रीमियर लीग (KPL)-2026 में लीग मुकाबलों के अंतिम दिन रोमांचक मैच खेले गए। प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं आयोजन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शानदार प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। पहले मुकाबले में वीटीसीए नागपुर और जीआर जयपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

नागपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। टीम की ओर से अध्ययन डागा ने 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि आदित्य आहूजा ने 46 रन और सत्यम भोयर ने 28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआर जयपुर ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन टीम अंतिम ओवर में लक्ष्य से मात्र एक रन पीछे रह गई। रोहित खींचड़ ने 63 रन और रोहन राजभर ने 60 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। यह मुकाबला वीटीसीए नागपुर ने 1 रन से जीत लिया। 

अध्ययन डागा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मैच में साउथफील्ड जयपुर और इनविक्सो इंडियंस नोएडा आमने-सामने रहे। साउथफील्ड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। शिवांग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की पारी खेली। जवाब में इनविक्सो इंडियंस नोएडा ने 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। टीम की ओर से मनीष ने 50 रन तथा राहुल खंडेलवाल ने 48 रन बनाए। मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने की प्रतियोगिता में आकाश सिंह सिसोदिया, अंशु दुबे और शादाब अहमद ने कैच पकड़कर 1100-1100 रुपये के नकद पुरस्कार जीते।

आयोजकों ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में डब्ल्यूसीआर जबलपुर बनाम जीआर जयपुर तथा दूसरे सेमीफाइनल में इनविक्सो इंडियंस नोएडा बनाम कोटा डीसीए के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates