कोटा में बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से कैंडल मार्च, शहीद कोरोना वॉरियर्स को श्रद्धांजलि
News By Ravi Samariya Journalist Nursing Day Kota
कोटा में नर्सिंग दिवस के अवसर पर बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से शहीद कोरोना वॉरियर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले योद्धाओं को याद किया।
कार्यक्रम में कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, राम जी, सुरेंद्र राजावत, मनीष सुमन, लोकेश नागर, जोधराज गुर्जर, डब्बू शर्मा, विशाल वर्मा और अजय सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को नमन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स का त्याग और सेवा हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
