टीम इंडिया बनी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास
World cup final 2026 win team India news By Media House Association MHR DIGITAL
क्रिकेट जगत में आज भारत ने एक और स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया को अपनी ताकत का एक बार फिर एहसास करा दिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
256 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतरकर टीम इंडिया की इस शानदार उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। खिलाड़ियों की इस दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में से एक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
