कोटा में पीएनबी का रिटेल एक्सपो 2026 सफल, ग्राहकों को मिली डिजिटल व किफायती बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

News PNB BANK KOTA BY MEDIA HOUSE RAJASTHAN NEWS AGENCY

Apr 18, 2026 - 13:19
 0  89
कोटा में पीएनबी का रिटेल एक्सपो 2026 सफल, ग्राहकों को मिली डिजिटल व किफायती बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

कोटा, 18 अप्रैल 2026। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा कोटा में भव्य “रिटेल एक्सपो 2026” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की रिटेल ऋण योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, बैंक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर शर्मा, उप महाप्रबंधक (डीजीएम), अंचल कार्यालय जयपुर एवं तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक कोटा उपस्थित रहीं। वहीं आशुतोष दुबे, कोटा मंडल प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। 

मुख्य अतिथि सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरल, किफायती और डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपो ग्राहकों तक सीधे लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक एवं ओटीपी साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही RAJCOP Citizen App के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से नागरिक नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता लगा सकते हैं, आपातकाल में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। 

कोटा मंडल प्रमुख आशुतोष दुबे ने बैंक की रिटेल योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि पीएनबी द्वारा होम लोन 7.25% ब्याज दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ईवी कार लोन योजना में 10 वर्ष तक की पुनर्भुगतान सुविधा दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को कम ईएमआई में ऋण चुकाने में सुविधा मिलती है। उन्होंने बैंक की प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बताया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को मौके पर ही ऋण परामर्श, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी और त्वरित स्वीकृति की सुविधा भी प्रदान की गई। ग्राहकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates