कैंसर पीड़ित लेक्चरर को बड़ी राहत, ट्रांसफर आदेश पर सिविल सेवा अपील अधिकरण ने लगाई रोक – एडवोकेट कुलदीप असवाल की प्रभावी पैरवी से मिली जीत
News MHR
कोटा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित एक लेक्चरर का शिक्षा विभाग द्वारा बारां जिले के दूर-दराज स्कूल में स्थानांतरण कर दिया गया था, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति और पारिवारिक हालात पर गंभीर संकट खड़ा हो गया था। पीड़ित लेक्चरर ने उच्च अधिकारियों और प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली।
निराश होकर पीड़ित लेक्चरर ने हमसे संपर्क किया, जिसके बाद मामले को सिविल सेवा अपील अधिकरण में मजबूती से प्रस्तुत किया गया। प्रख्यात अधिवक्ता कुलदीप असवाल द्वारा प्रभावी कानूनी पैरवी और तर्क प्रस्तुत किए गए। सुनवाई के बाद माननीय सिविल सेवा अपील अधिकरण ने लेक्चरर के ट्रांसफर आदेश पर स्टे (रोक) लगाते हुए पीड़ित को बड़ी राहत प्रदान की। यह फैसला प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की आवश्यकता को रेखांकित करता है तथा यह भी साबित करता है कि सही कानूनी संघर्ष से पीड़ितों को न्याय मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
