लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जयपुर में सौहार्दपूर्ण मुलाकात
News By MHR DIGITAL Media House Jaipur Rajasthan
न्यूज़ एजेंसी मीडिया हाउस राजस्थान |
जयपुर में शुक्रवार को माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सौहार्दपूर्ण व शिष्टाचार भेंट हुई। इस अवसर पर दोनों के बीच खेल, युवाओं की प्रतिभा विकास और राष्ट्रीय खेल संरचना को लेकर सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ। चर्चा के दौरान खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु स्पोर्ट्स अकादमी की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात दोनों ही व्यक्तित्वों के लिए स्मरणीय एवं प्रेरक रही। इस अवसर पर राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेडम तथा ओएसडी राजीव दत्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
