मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ का पहला ऑडिशन कोटा में आयोजित करीब 200 मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन

Mis message glamour Rajasthan talent show 2026 news by Media House Rajasthan MHR NEWS Digital

Feb 28, 2026 - 15:13
 0  6
मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ का पहला ऑडिशन कोटा में आयोजित  करीब 200 मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन

कोटा। रिपोर्ट : मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी।

राजस्थान के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1’ का पहला ग्रैंड ऑडिशन 28 फरवरी को कोटा के इको सत्व होटल में आयोजित हुआ। करीब 200 मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन की उम्मीद है। राजस्थान की फैशन दुनिया में एक नई शुरुआत के साथ ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1’ का पहला ग्रैंड ऑडिशन कोटा में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

28 फरवरी 2026 को द इको सत्व होटल में आयोजित इस ऑडिशन में मिस और मिसेज़ दोनों कैटेगरी की प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी ग्रेस, कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी और टैलेंट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर ऊर्जा और ग्लैमर का माहौल देखने लायक रहा। इस मेगा पेजेंट के फाउंडर और शो ऑर्गेनाइज़र चिराग चौधरी हैं, जो राजस्थान की मॉडलिंग इंडस्ट्री को स्टेट से नेशनल लेवल तक पहचान दिलाने के विज़न के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश के उभरते टैलेंट के लिए एक सशक्त अवसर है।

ऑडिशन राउंड के चीफ गेस्ट विनोद कुमार त्रिपाठी रहे, जबकि इको होटल एंड रिज़ॉर्ट के चेयरमैन ने प्रतिभागियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इवेंट को मीडिया पार्टनर CNX न्यूज़ और ऑफिशियल न्यूज़ पार्टनर्स भारत 24 व फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के माध्यम से व्यापक स्टेट और रीजनल कवरेज मिलेगा। शो को अवंता और देसी बीट्स का को-पावर सपोर्ट प्राप्त है। ग्लैमर की यह यात्रा अब अपने भव्य पड़ाव की ओर बढ़ रही है।

ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल 2026 को जयपुर के रामास रिज़ॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। फिनाले में राजस्थान और नेशनल लेवल के नामचीन डिज़ाइनर अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे, जिससे यह मंच प्रदेश का एक प्रीमियम फैशन प्लेटफॉर्म बनने की ओर अग्रसर है। आयोजकों के अनुसार, ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ का उद्देश्य न सिर्फ़ ब्यूटी और फैशन को सेलिब्रेट करना है, बल्कि वुमन एम्पावरमेंट को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म और व्यापक पहचान दिलाना भी है। यह आयोजन राजस्थान की फैशन इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक और प्रभावशाली कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates