कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Kota visit Loksabha speaker Om Birla jansunwai program news by MHR News Media House Rajasthan

Jan 22, 2026 - 13:07
Jan 22, 2026 - 17:30
 0  16
कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्ट एजेंसी मीडिया हाउस राजस्थान। कोटा। 22 जनवरी 2026।

कोटा संसदीय क्षेत्र स्थित कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्षेत्रवासियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। प्राप्त विषयों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि संवाद ही वह माध्यम है जिससे आमजन की बात सीधे प्रशासन तक पहुंचती है और समाधान की प्रक्रिया को गति मिलती है।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है और जनता का विश्वास व्यवस्था में मजबूत करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। चार दिवसीय कोटा प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates