राजस्थान लिकर कॉन्टैक्टर के अजय सिंह संभागीय अध्यक्ष, रविंद्र सिंह ‘सिंटू’ जिलाध्यक्ष नियुक्त

Rajasthan Liquor Contractors Body Expands Organization with Key Leadership Roles

Feb 9, 2026 - 06:52
 0  3
राजस्थान लिकर कॉन्टैक्टर के अजय सिंह संभागीय अध्यक्ष, रविंद्र सिंह ‘सिंटू’ जिलाध्यक्ष नियुक्त

कोटा। राजस्थान लिकर कॉन्टैक्टर ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अहम जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद पारेता ने सर्वसम्मति से रविंद्र सिंह हाडा ‘सिंटू’ को कोटा जिला अध्यक्ष और अजय सिंह राठौड़ ‘बबलू’ को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी घोषित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाया जाए, ताकि सदस्यों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। नियुक्ति की घोषणा के बाद आयोजित स्वागत समारोह में उत्साह का माहौल रहा।

नवनियुक्त अध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राम कल्याण नागर, कन्हैया लाल, बलविंदर सिंह चावला, अनिल वर्मा, श्याम शर्मा, विकास वर्मा, लवेश सुवालका, जीतु मेवाड़ा, देवेश तिवारी, छोटू बना सहित बड़ी संख्या वाईन ठेकेदार उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और सदस्यों की आवाज को मजबूती से बुलंद होगी‌।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates