कोटा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत स्वदेशी मेला 16 से 18 जनवरी तक आयोजित

PM VISHWAKARMA SWADESHI MELA KOTA RAJASTHAN NEWS BY MHR NEWS MEDIA HOUSE RAJASTHAN

Jan 16, 2026 - 17:41
 0  37
कोटा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत स्वदेशी मेला 16 से 18 जनवरी तक आयोजित

रिपोर्ट मीडिया हाउस/कोटा। 16 जनवरी 2026।

कोटा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आज कोटा में ग्रामीण हाट परिसर में भव्य स्वदेशी मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र और जिला प्रशासन के सहयोग से मेले का शुभारंभ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और जिला कलेक्टर पियूष समरिया ने संयुक्त रूप से किया। मेले का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक किया जा रहा है। मेले में लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें देशी और स्वदेशी उत्पादों की भरमार है।

आगंतुकों के लिए फास्ट फूड, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था भी की गई है। मेले का आयोजन हरे-भरे परिसर और विस्तृत पार्किंग क्षेत्र में किया गया है, जिससे आगंतुकों को सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव मिल रहा है। शहर वासी लगातार मेले में पहुंच रहे हैं और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर देश के स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को समर्थन दे रहे हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में आएं, स्वदेशी अपनाएं और देश को समृद्ध बनाने में सहयोग करें। यह मेला न केवल स्थानीय कारीगरों और व्यवसायियों के लिए अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि शहरवासियों के लिए भी मनोरंजन, खरीदारी और परिवार सहित आनंद लेने का बेहतरीन अवसर बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates