जयपुर में मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पदाधिकारियों की द फैक्ट इंडिया न्यूज़ चैनल प्रबंधन से अहम मुलाकात
News media Council of journalist Rajasthan by MHR NEWS
न्यूज़ रिपोर्ट: मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी। जयपुर।
मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट्स (MCJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार कौशिक एवं प्रवक्ता मनोज गोयल ने आज जयपुर स्थित द फैक्ट इंडिया न्यूज चैनल के कार्यालय में प्रबंध निदेशक विकास चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की भूमिका तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पत्रकारों के हित, मीडिया की विश्वसनीयता एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रबंध निदेशक विकास चौधरी ने मीडिया कॉउन्सिल ऑफ जर्नलिस्ट्स को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के लिए साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
