कोटा वीएमओयू दीक्षांत में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बड़ा बयान, बोले बिना शिक्षक और संसाधन कॉलेजों में कैसी मिलेगी असली शिक्षा

VMOU Degree Program Kota Governor Rajasthan Haribhau Bagde News by Media House Rajasthan

Jan 22, 2026 - 12:48
 0  13
कोटा वीएमओयू दीक्षांत में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बड़ा बयान, बोले बिना शिक्षक और संसाधन कॉलेजों में कैसी मिलेगी असली शिक्षा

रिपोर्ट एजेंसी मीडिया हाउस राजस्थान। कोटा। 22 जनवरी 2026।

 कोटा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में गुरुवार को 75 हजार 925 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उच्च शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में कई कॉलेज बिना प्रोफेसर और संसाधनों के चल रहे हैं, ऐसे में छात्रों को असली शिक्षा कैसे मिल सकती है। उन्होंने डिग्री आधारित शिक्षा को बेकार बताते हुए कहा कि इससे युवा केवल कागजी ग्रेजुएट बनते हैं, जिनके पास रोजगार योग्य कौशल नहीं होता। राज्यपाल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अतिरिक्त पुस्तकों के अध्ययन और जीवन उपयोगी ज्ञान पर जोर दिया।

समारोह में डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम चंद बैरवा ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। वीएमओयू कुलगुरू प्रो. बीएल वर्मा ने ऑनलाइन सेवाओं और दो डिग्री साथ करने की सुविधा की जानकारी दी। कार्यक्रम में 94 टॉपर्स को स्वर्ण पदक और 4 कुलाधिपति पदक प्रदान किए गए तथा 3 विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि दी गई। कार्यक्रम में कोटा, आरटीयू और कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates