कोटा जिले की छात्रा सानवी कसेरा ने बढ़ाया जिले का मान
Sanvi kasera Kota Rajasthan news by MHR News media house Rajasthan
न्यूज़ एजेंसी/मीडिया हाउस/कोटा, 20 जनवरी 2026। कोटा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में प्रथम बार आयोजित राज्य स्तरीय सतत विकास एवं ग्रीन ग्रोथ स्किल प्रतियोगिता में कोटा जिले की तिलक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा सानवी कसेरा ने आशु भाषण प्रतियोगिता में सम्पूर्ण राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर छात्रा को बोर्ड सचिव द्वारा प्रमाण पत्र एवं 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस सफलता से विद्यालय, परिवार एवं जिले में हर्ष की लहर है।
छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता श्री दिनेश कसेरा जी को देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एवं गिरधरपुरा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान आज़ाद सिंह जी सहित समस्त स्टाफ द्वारा छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
यह सफलता न केवल कोटा जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य बालिकाओं के लिए भी एक सशक्त प्रेरणास्रोत है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मार्गदर्शन सशक्त हो और संकल्प दृढ़ हो, तो सीमाएँ स्वयं टूटने लगती हैं। यह पल न केवल खुशी का है, बल्कि आगे और बेहतर करने की नई ऊर्जा और नई उड़ान देने वाला क्षण है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
