RTU का 15वां दीक्षांत समारोह 11 मार्च को, 9237 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

News Rajasthan Technical University Kota Rajasthan

Mar 9, 2026 - 10:38
Mar 9, 2026 - 10:44
 0  19
RTU का 15वां दीक्षांत समारोह 11 मार्च को, 9237 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां
RTU का 15वां दीक्षांत समारोह 11 मार्च को, 9237 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

कोटा, 9 मार्च। राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा का 15वां दीक्षांत समारोह आगामी 11 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह समारोह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट (SIAM), नयापुरा, कोटा के ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण कुल 9237 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 29 स्वर्ण पदक तथा 34 पीएचडी की उपाधियां भी शामिल हैं। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि निर्देशक सीएसआईआर निदेशक डॉ पीसी पंचारिया रहेंगे।

प्रेस नोट के अनुसार समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद्, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके परिश्रम और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और अतिथि शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
MHR NEWS MHR News Agency, backed by the prestigious All India Media House Association (AIMHA), is a leading digital news platform focused on Rajasthan and national affairs. Our mission is to empower journalism with integrity, speed, and public voice. With an experienced editorial board and regional ground reporters, MHR provides reliable, real-time updates