एलेन कर रहा कोटा कोचिंग की विश्व मानचित्र पर अगुवाई: सफलता का विज्ञान, सेवा की संस्कृति
Media house Rajasthan

लेखक: रवि सामरिया, स्वतंत्र पत्रकार प्रकाशन: विशेष कॉलम | कोटा, राजस्थान
कोटा, जो कभी केवल एक शांतिपूर्ण ऐतिहासिक शहर के रूप में जाना जाता था, आज देश-विदेश के लाखों छात्रों के लिए सपनों की प्रयोगशाला बन चुका है। और इस परिवर्तन की सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। Allen Career Institute, जिसने सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं करवाई, बल्कि "संपूर्ण छात्र निर्माण" की अद्वितीय संस्कृति विकसित की है। - एलेन: सफलता का विज्ञान एलेन का सफर एक छोटे से कोचिंग कक्ष से शुरू होकर आज 1.5 लाख से अधिक छात्रों का मार्गदर्शन करता है। यह संस्थान केवल JEE/NEET का मार्गदर्शन नहीं करता, बल्कि छात्र की सोच, अनुशासन, दृष्टिकोण और सामाजिक दृष्टि को भी आकार देता है। नतीजे ही नहीं, प्रक्रिया भी महान एलेन ने यह सिद्ध किया है कि यदि आप सही मार्गदर्शन, सही समय और सही भावना से छात्रों को प्रेरित करें तो वे केवल टॉपर नहीं, रोल मॉडल बनते हैं।
- सेवा, संस्कार और सरोकार की शिक्षा :
एलेन सिर्फ एक शैक्षिक संस्थान नहीं, बल्कि एक संवेदनशील पारिवारिक व्यवस्था है। छात्र यहां केवल पढ़ते नहीं, जीते हैं। हर शिक्षक एक मार्गदर्शक है, और हर कर्मी एक अभिभावक। शिक्षा के साथ भावनात्मक सुरक्षा: "नो मोर सुसाइड" जैसे अभियान, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, योग सत्र और अध्यात्मिक विमर्श छात्रों को मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं। एलेन में 'गुरु–शिष्य परंपरा' आधुनिक स्वरूप में जीवित है। यहां छात्र ज्ञान के साथ संस्कार भी लेकर निकलते हैं।
- एलेन का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव :
100 से अधिक शहरों में विस्तार ऑनलाइन, ऑफलाइन लर्निंग का समावेश, विदेशों में परीक्षा देने वाले भारतीय छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन, ‘Allen Global’ के तहत हजारों NRI छात्रों की तैयारी संभव हो रही है। - बुद्धि और भावना का संतुलन : “छात्र रैंक लाएं, लेकिन अपने भीतर मनुष्यता बनाए रखें” एलेन का यह दर्शन ही उसे अन्य संस्थानों से अलग करता है।
एलेन के प्रयास को प्रशासन और समाज का साथ कोटा प्रशासन, एसपी और जिला कलेक्टर भी एलेन जैसे संस्थानों के साथ मिलकर छात्र हितों के लिए ठोस कार्य कर रहे हैं। चाहे यूनिक आईडी हो, हेल्पलाइन, संवाद सत्र या मेंटल हेल्थ एलेन प्रशासन की हर नीति में अग्रणी है। एलेन केवल एक कोचिंग नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के युवाओं के लिए एक विश्वास, एक संस्कृति, और एक प्रेरणा है। कोटा की यह संस्था दुनिया को दिखा रही है कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, जिम्मेदारी है।”
What's Your Reaction?






